Charkhi Dadri News – एचडीएफसी बैंक झोझू कलां और करेंसी चेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गांव झोझू कलां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ झोझू व्यापार मंडल के प्रधान एवं समाजसेवी नरेश सांगवान ठेकेदार ने रिबन काटकर किया। शिविर में गुरुग्राम से आई ओम चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं और कुल 68 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
इस अवसर पर नरेश सांगवान ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने में सहायक हो सकता है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंद मरीजों की मदद होती है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों में भागीदारी निभाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
ऐसे शिविर समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए एचडीएफसी बैंक, करेंसी चेस्ट तथा ओम चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवा के ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने रक्तदान के महत्व पर विचार साझा किए और इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए उपयोगी बताया।
आयोजकों ने भी जनकल्याण के कार्यों में लोगों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रोहित कुमार, प्रवीन कुमार झोझू, संदीप कुमार, सचिन कुमार, विकेश कुमार, अशोक कुमार, शिव, विकास, सोमबीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Read More….
चरखी दादरी के कमोद गांव के पास थी C I A तभी अवैध देशी पिस्तौल और कारतूस लेकर युवक सांजरवास
Charkhi Dadri News – अवैध देशी पिस्तौल व 2 कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई
