Charkhi Dadri News – सेवा संकल्प अभियान के तहत 11 अक्तूबर को हरियाणा के सभी जिलों में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में जिला में भी व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। जिला में यह अभियान जनता कालेज स्टेडियम में चलाया जाएगा, जिसमें युवा, विद्यार्थी, सफाई कर्मी, सफाई मित्र सहित आमजन बढ़-चढक़र भागीदारी करेंगे।
जिला नगर आयुक्त विजेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस स्वच्छता अभियान की तैयारियों को लेकर नगर परिषद में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान के दौरान स्वच्छता गतिविधियों के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रभावी गतिविधियां आयोजित की जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि 11 अक्तूबर को आयोजित होने वाले इस स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ चरखी दादरी निर्माण में अपना योगदान दें। अभियान में भागीदारी के लिए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में एसएफएआईएमएएचएकेयूएमबीएच.एमईआरएकेआईएडीवीईआरटीआईएसआईएनजी.एसटीयूडीआईओ///एपीपीएलवाई पर ऑनलाइन पर क्लिक करके पंजीकरण कराने की अपील की गई।
Read More….
Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
