Charkhi Dadri News – कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से जनसेवा को समर्पित विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दादरी व भिवानी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में निःशुल्क मेडिकल जांच व रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत गांव भागवी, इमलोटा, संतोखपुरा, मौड़ी, मकड़ाना, छिल्लर, चिडि़या, दूधवा, कलियाणा, अटेला, रासीवास, बिरहीं व शीशवाला सहित विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। ये आज के चिकित्सा शिविर 2149 से 2161 तथा रक्तदान शिविर 1654 व 1655 वें शिविर रहे।
इस प्रकार शनिवार को कुल 15 शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 610 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि रक्तदान शिविर के दौरान 28 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविरों में एम्स सहित विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इनमें डॉ. नवरतन, डॉ. पुष्कर, डॉ. बीरबल, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. पोलकीत, डॉ. परमजीत, डॉ. महेश, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. सुमन, डॉ. वीरबहादुर, डॉ. आनंद महेंद्रू व डॉ. सुकेश सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे। शिविरों में ईसीजी, बीपी, शुगर, थायराइड, विटामिन-डी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। आईक्यू आई केयर, मेदांता, द फाउंडेशन, अचल हॉस्पिटल भिवानी, ऑस्कर हॉस्पिटल, फिट फ्यूचर, अनमोल रतन फाउंडेशन, अनुज ईएनटी सेंटर, डॉ. संजीव गिरी महेंद्रगढ़, गंगा देवी हॉस्पिटल, वर्धन हॉस्पिटल व ऑक्सीजन हॉस्पिटल की टीमों ने भी स्वास्थ्य शिविरों में सहयोग दिया।
विभिन्न शिविरों के आयोजन व अध्यक्षता में ओमप्रकाश कलकल, संतोष, सतेंद्र राणा, महेंद्र, अनुज प्रजापत, मास्टर शोभाराम, प्रकाश पाल, रजनीश सांगवान, पृथ्वी सिंह लंबरदार, हरेंद्र, परमजीत, स्वतंत्र चौधरी, विकास सांगवान व मंजीत फौगाट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं रक्तदान शिविर में सेठ अर्जुन, नरेंद्र शर्मा, प्रकाश, सनेजा, मंदीप व श्रीराम सहित अन्य सहयोगियों ने विशेष योगदान दिया।
इस अवसर पर संगठन के युवा विंग के जिला अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. अनिल बलवान साहू ने कहा कि श्रुति चौधरी के जन्मदिन को जनसेवा व सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि श्रुति चौधरी व किरण चौधरी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर विजय, प्रकाश, अनुज, कुलविंदर, हतेंद्र, सरूप सिंह, चंद्रेश कलकल, मंजीत, सुंदर पाल, सुखबीर, जयपाल, करतार, रण सिंह, रिंकू, दवन, प्रदीप, संतर, मनोज, स्वतंत्र चौधरी, आकाश, संजय, धूप सिंह, सजन दलाल, सुरेंद्र जैन, गासीराम, द्रवेंद्र, गरमबीर, डीलू मास्टर, जितेंद्र नागिल, रामनरेश सोढ़ी, प्रताप गिल, शेट हरबिलास, शेट निरंजन, शेट हरस्वरूप, शेट विकास गुप्ता, मनोज सांगवान, संजीत सांगवान, प्रदीप सांगवान, अनूप सांगवान, अनिल सांगवान, विजय सांगवान, संजय मंदोला, कुलबीर सांगवान, अजीत साहार, मनोज प्रजापत, सुदेश प्रजापत, मनोज करतार व मनोज मित्तल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में डॉ. अनिल साहू ने शिविरों को सफल बनाने के लिए सभी चिकित्सकों, अस्पताल प्रबंधनों, रक्तदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आयोजकों व ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंद तक स्वास्थ्य, सहयोग व संवेदना पहुंचाना है और ऐसे प्रयास समाज में सेवा भावना को मजबूत करते हैं।
Read More…
