Charkhi Dadri News – 1 अक्टूबर को समाधान शिवर में उपायुक्त के समक्ष आकर सतबीर ने बताया था कि उनके घर के आगे से 16.5 फुट का सरकारी रास्ता निकलता है और इसी रास्ते पर उनका मकान लगता है। यह रास्ता झोझू कलां से पिचौपा कलां को जाता है। अभी रास्ते को दोनों तरफ से अवैध कब्जा कर बंद कर दिया गया है।
अवैध कब्जा करने वाले पुलिस में लगी उनकी बहनों के आधार पर धमकी देते हैं। ऐसे में इस समस्या का समाधान करवाया जाए इस पर उपायुक्त मनदीप कौर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बीडीपीओ को आदेश दिए कि मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए और बीडीपीओ दीपक शर्मा द्वारा बिना किसी देरी के आज ही उस रास्ते से अवैध करते हुए हटवा दिए गए हैं। बुजुर्ग सतबीर का इसको लेकर कहना है कि उपायुक्त और बीडीपीओ जैसे अधिकारी सभी जिलों में होने चाहिए जो लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार लगे रहते हैं
लोगों की समस्याओं के समबद्घ समाधान ही प्राथमिकता
इस बारे में उपायुक्त का कहना है कि उनकी प्राथमिकता केवल और केवल लोगों की समस्याओं के समाधान की रहती है और समय पर समाधान करना उनके पद की जिम्मेदारी भी है। जिला के अन्य अधिकारियों को भी स्पष्टï निर्देश हैं कि किसी भी नागरिक को उनकी समस्या के समाधान के लिए बेवजह चक्कर ना लगवाएं। जायज शिकायत पर तुरतं कार्यवाही करें।
Read More…
Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
