Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – सेवा संकल्प अभियान के तहत शहीद नरेंद्र कुमार आईटीआई में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Charkhi Dadri News – शहीद नरेंद्र कुमार आईटीआई में ‘सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभागीय निर्देशानुसार पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आईटीआई के अधिकारियों अनुदेशकों एवं विधार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।


उप-प्रधानाचार्य दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।

Charkhi Dadri news


उन्होंने विधार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में अधिक से अधिक भाग लेकर निभाने का संकल्प लिया।

Read More…

Charkhi Dadri News – कपास की बोली व्यवस्था सुचारू करने की मांग, आढ़ती एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी सचिव से की मुलाकात

चरखी दादरी में जोरदार प्रदर्शन: संत रामपाल के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, लोगों में भारी रोष |

Popular Articles