Charkhi Dadri News – सीआईए स्टाफ चरखी दादरी ने गांव मानकावास के पास रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने और लाठी-डंडों से पीटने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । आरोपी की पहचान दीपक उर्फ चीता निवासी भागवी के रुप में हुई है ।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सचिन निवासी मानकावास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 1 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6:30 बजे जब वह अपने घर से स्टेडियम जा रहा था, तब जलघर के पास एक कार में सवार होकर आए 6-7 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों व बिट्टों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर दादरी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तफ्तीश सीआईए स्टाफ दादरी को सौंपी गई थी। मामले में आरोपी सचिन उर्फ शुटर, धौलिया व राजेश उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया गया था ।

शुक्रवार को सीआईए स्टाफ चरखी दादरी में तैनात एएसआई विशाल ने आरोपी दीपक उर्फ चीता निवासी भागवी को गिरफ्तार किया । आरोपी से वारदात में प्रयोग किया डंडा बरामद किया गया । पुछताछ के बाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
Read More…
