Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नुक्कड़ नाटक ने दिया एड्स से बचाव का संदेश, ग्रामीणों को समझाए सावधानी के उपाय

Charkhi Dadri News – स्वास्थ्य विभाग हरियाणा सरकार की ओर से एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से गांव झींझर के मुख्य चौक में नुक्कड़ नाटक एवं हरियाणवी लोक गायन के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने मनोरंजक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से ग्रामीणों को एड्स के कारण, संक्रमण के विभिन्न माध्यमों तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने संदेश दिया कि एड्स से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय है। ग्रामीणों को बताया गया कि बीमारी को लेकर किसी प्रकार की भ्रांति या डर रखने के बजाय सही जानकारी हासिल करना और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करना जरूरी है। हरियाणवी लोक गायन के माध्यम से भी कलाकारों ने ग्रामीणों तक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश सरल भाषा में पहुंचाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक अचीना हरिओम सांगवान तथा महिला स्वास्थ्य निरीक्षक अचीना मुन्नी बाई ने की।

Charkhi Dadri News

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दलबीर एसटीए तथा नीरज लैब टैकनीशियन ने टीबी जागरूकता के संबंध में भी ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी और समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधान यूनियन एमपीएचई ब्लॉक बोंद कलां दीपक दहिया, स्वास्थ्य कार्यकर्ता झींझर संदीप डागर तथा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता झींझर अनीता देवी ने भी ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सही जानकारी, समय पर जांच और आवश्यक सावधानियों को अपनाकर समाज को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक बनें, सावधान रहें और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं का संदेश दिया गया।


Read More….

Charkhi Dadri News – कपास की बोली व्यवस्था सुचारू करने की मांग, आढ़ती एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी सचिव से की मुलाकात

चरखी दादरी: बौंद कला में 32 गांवों की महाबैठक, BJP बहिष्कार का फैसला ! UGC Act को लेकर रोष

Popular Articles