Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस का रातभर चला विशेष चेकिंग अभियान, 140 वाहन जांचे और 18 के काटे चालान


Charkhi Dadri News – एसपी लोगेश कुमार के निर्देश पर अंतर-राज्यीय लाड नाके पर डीएसपी की अगुवाई में कमांडो दस्ते की ताबड़तोड़ चेकिंग; 140 वाहन खंगाले, 18 के काटे चालान
पुलिस महानिदेशक, हरियाणा द्वारा जारी सख्त आदेशों का पालन करते हुए चरखी दादरी पुलिस ने असामाजिक तत्वों, शातिर अपराधियों और नशा तस्करों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए 23/24 सितंबर की रात विशेष अंतर-राज्यीय चेकिंग अभियान चलाया।

दादरी-लोहारू मार्ग पर स्थित नाका लाड पर पूरी रात चले इस हाई-अलर्ट अभियान की कमान स्वयं डीएसपी जसपाल सिंह ने संभाली। उनके कुशल नेतृत्व में कमांडो दस्ते सहित 24 जाबांज़ पुलिसकर्मियों की टीम ने जिले की सीमाओं को पूरी तरह से सुरक्षित और अभेद्य बनाने के लिए मुस्तैदी से मोर्चा संभाला। इस दौरान नाके से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की गहनता और बारीकी से तलाशी ली गई, ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध सामग्री जिले की सीमा में प्रवेश न कर सके।

Charkhi Dadri News


पूरी रात चले इस सघन चेकिंग अभियान के दौरान नाके से गुजरने वाले कुल 140 वाहनों को रोककर उनसे जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई तथा वाहनों के कोने-कोने को खंगाला गया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और संदिग्ध प्रतीत होने वाले 18 वाहनों के मौके पर ही चालान भी काटे गए। मौके पर तैनात जवानों को कड़े निर्देश देते हुए डीएसपी जसपाल सिंह ने कहा कि सीमा पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति को कतई नजरअंदाज न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतर-राज्यीय नाकों पर इस प्रकार की निरंतर और प्रभावी निगरानी ही अपराध नियंत्रण की सबसे मजबूत रणनीति है, जिससे अपराधी जिले की सीमाओं का गलत इस्तेमाल न कर सकें।


इस अभियान पर कड़ा रुख अपनाते हुए चरखी दादरी के पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार, IPS ने कहा कि जिले की सीमाओं को नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के लिए किसी भी सूरत में आसान रास्ता नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में इस तरह के औचक चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, क्योंकि पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रखना और आम जनता में सुरक्षा का अटूट भरोसा बनाए रखना है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से भी यह अपील की कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध वाहन, व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देकर एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त समाज का निर्माण करने में अपना सक्रिय सहयोग दें।

Read More….

इमलोटा के सर्वोदय स्कूल को बच्चे क्यों कर रहे हैं पसंद? डॉक्टर बनने का सपना और खास बातचीत |

Charkhi Dadri News – बीकानेर मिष्ठान भंडार फायरिंग केस में ₹5,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 17 आरोपी काबू

Popular Articles