Charkhi Dadri News – कार्यक्रम के अंतर्गत शिव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं अलार इंस्टीट्यूशन के छात्र-छात्राओं को चरखी दादरी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर एक एक्सपोजर विजिट करवाई गई। स्वच्छता की ज्ञान यात्रा में स्कूली बच्चों को दैनिक स्तर पर पानी की उपलब्धता एवं उसके प्रयोग पर विस्तार पूर्वक समझाया गया। टेक्निकल एक्सपर्ट जितेश द्वारा एसटीपी प्लांट पर पानी की ट्रीटमेंट प्रणाली के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया। इसी कड़ी में कनिष्ठ अभियंता वशीष सांगवान द्वारा वर्तमान समय में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी के पुन: प्रयोग पर समझते हुए बच्चों के दैनिक कार्य में पानी की आवश्यकता अनुसार प्रयोग करने के लिए समझाया गया।
Charkhi Dadri News – 2026 के अंतर्गत कचरे को खुले नालो नालियों में न डालते हुए चार प्रकार डस्टबिन के प्रयोग की जानकारी देखते हुए सीमा कुमारी द्वारा बच्चों को भविष्य में इसके होने वाले प्रभाव पर जागरूक किया गया। बच्चों की जिज्ञासा पूर्ण प्रश्नों के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सुपरवाइजर तरुण द्वारा तर्क -वितर्क के माध्यम से जागरूक किया गया। अलार इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर अरुण श्योराण द्वारा बच्चों की एक्सपोजर विजिट को भविष्य के लिए प्रेरणादाई एवं प्रभावी यात्रा बताते हुए इसकी सराहना की गई। बच्चों के साथ शिव हाई स्कूल के प्रिंसिपल बलवीर श्योराण ,स्कूल स्टाफ से वीर कादयान, सतपाल सिंह, मनोज एवं विजय कुमार इत्यादि सम्मिलित रहे
इमलोटा के सर्वोदय स्कूल को बच्चे क्यों कर रहे हैं पसंद? डॉक्टर बनने का सपना और खास बातचीत |

