Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – भवन निर्माण मजदूरों ने रखी मांगें, लेबर पोर्टल चालू करने और लंबित भुगतान की उठाई आवाज

Charkhi Dadri News – मंगलवार को भवन निर्माण मजदूर संघ हरियाणा इंटक के मजदूरों ने गांव छपार में बैठक आयोजित कीं। इस बैठक की अध्यक्षता इंटक जिला प्रधान मनीराम छपार ने की। बैठक में भवन निर्माण मजदूरों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मजदूरों ने सरकार के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखीं जिनमें लेबर पोर्टल को तुरंत चालू किया जाए।


वर्कस्लिप वेरिफिकेशन का अधिकार मजदूर यूनियनों को दिया जाए। मजदूरों के काटे गए कार्ड/कॉपी को बहाल किया जाए। बंद पड़ी मजदूर कल्याण योजनाओं को दोबारा शुरू किया जाए। मजदूरों की लंबित सहायता राशि एवं योजनाओं का भुगतान जल्द किया जाए।

Charkhi Dadri News


मजदूरों को योजनाओं का लाभ लेने में आ रही अनावश्यक शर्तों और परेशानियों को दूर किया जाए आदि शामिल है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक हिसार में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर होने वाले पड़ाव में भवन निर्माण मजदूर बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस अवसर पर सचिव कविता ने अपने विचार रखे तथा सभी मजदूर साथियों से आगामी पड़ाव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

Read more…

Charkhi Dadri News – रुकमणी-सत्यभामा विवाह प्रसंग ने बांधा श्रद्धालुओं को, हास्य नाटिका ने खूब गुदगुदाया

चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Popular Articles