Charkhi Dadri News – भगवान परशुराम चौक के समीप स्थित बड़ा शिव मंदिर में पहली बार आयोजित किए जा रहे गणेश महोत्सव का समापन 25 सितंबर को गणपति विसर्जन के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में होगा। गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है। सुबह-शाम श्रद्धालु भगवान गणेश की आरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं। बड़ा शिव मंदिर सेवा समिति रजिस्टर्ड की ओर से गणपति विसर्जन के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। समिति के प्रधान रमेश फोगाट ने बताया कि 25 सितंबर, शुक्रवार को शाम 3 बजे गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
Charkhi Dadri News – ढोल-नगाड़ों की गूंज और गणपति के जयकारों के बीच श्रद्धालु बप्पा को भावपूर्ण विदाई देंगे। शोभायात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण के बीच गणपति विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार विसर्जन समारोह में पहली बार 101 दीपों से दिव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। दीपों की रोशनी, भक्ति संगीत और गणपति बप्पा के जयघोष से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठेगा। गणेश महोत्सव के दौरान मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम सवा 7 बजे भगवान गणेश की आरती की जा रही है। मंदिर के पुजारी पंडित दिनेश शास्त्री वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करवाते हैं। वहीं महिला कीर्तन मंडल की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया जा रहा है।
Charkhi Dadri News -समिति पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से 25 सितंबर को आयोजित होने वाली 101 दीपों की महाआरती एवं गणपति विसर्जन शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा का आगमन श्रद्धालुओं के जीवन में मंगल और खुशियां लेकर आया है और अब उनकी विदाई भी श्रद्धा, संस्कार और सकारात्मक संकल्प के साथ की जाएगी। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ श्रद्धालु बप्पा को भावपूर्ण विदाई देंगे।
Read More…
Charkhi Dadri:- धर्मबीर को CIA ने बिरही कलां से गिरफ्तार
Charkhi Dadri News – मंडियों में बाजरा खरीद की तैयारियां पूरी रखें अधिकारी उपायुक्त मनदीप कौर

