Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – दादरी फुटबॉल अकादमी के 9 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए चयन

Charkhi Dadri News – स्थानीय शहीद भगत सिंह चैक के नजदीक एमसी कॉलोनी स्थित दादरी फुटबॉल अकादमी के फुटबाल खिलाडियों ने एक बार फिर से अपने खेल के जरिए क्षेत्र के खेल प्रेमियों को गौरव के क्षण उपलब्ध करवाए है। हाल ही में अकादमी के 9 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अपने प्रतिभा के दम पर खेल और खिलाड़ियों को लगातार आगे जाने के प्रयास में यह एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है।


अकादमी के मुख्य कोच अनिल ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अकादमी के खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने बेहतरीन तालमेल और शानदार खेल कौशल के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि चयनित 9 खिलाड़ियों में से 6 खिलाड़ी अंडर-14 आयु वर्ग में और 3 खिलाड़ी अंडर-17 आयु वर्ग में चयनित हुए है।

Charkhi Dadri News


अंडर-14 आयु वर्ग में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले खिलाड़ियों में लव, सिद्धांत, अक्षित, मयंक, सक्षम और संगम शामिल हैं। वहीं, अंडर-17 आयु वर्ग की कड़ी प्रतिस्पर्धा में अपनी जगह पक्की करने वाले खिलाड़ियों में यश, गौरांश और आयुष का नाम शामिल है। ये सभी प्रतिभावान खिलाड़ी हिसार में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में चरखी दादरी जिले की मुख्य टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी गांव के अजीत पंडित को बड़ी जिम्मेदारी | भारत सरकार के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड में नियुक्त

इमलोटा के सर्वोदय स्कूल को बच्चे क्यों कर रहे हैं पसंद? डॉक्टर बनने का सपना और खास बातचीत |

Popular Articles