Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – RPS पब्लिक स्कूल मिसरी के होनहार खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर चमके विद्यार्थी

Charkhi Dadri News – आरपीएस पब्लिक स्कूल मिसरी के विद्यार्थियों ने खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

Charkhi Dadri News – विद्यालय के विद्यार्थियों हिरल और हर्षिता ने हरियाणा राज्य स्कूल खेल प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका क्रिकेट वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया। वहीं विद्यालय के छात्र स्नोवर ने एसजीएफआई राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप में 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले (आईएम) स्पर्धा में रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

Charkhi Dadri News

इन उपलब्धियों के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता यादव ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुधीर कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ समन्वयक श्री अंकित बूरा तथा मिडिल विंग प्रमुख श्रीमती कोमल जैन भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।

Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी गांव के अजीत पंडित को बड़ी जिम्मेदारी | भारत सरकार के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड में नियुक्त

चरखी दादरी में जोरदार प्रदर्शन: संत रामपाल के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, लोगों में भारी रोष |

Popular Articles