Charkhi Dadri News – मूल रूप से गांव चरखी के युवा व फिल्मी दुनिया के बडे पर्दे पर अपनी पहचान बनना चुके जाने-माने अभिनेता अजीत पंडित ने भारतीय फिल्म जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें भारत सरकार द्वारा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पैनल सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। सिनेमा की दिशा तय करने वाले इस प्रतिष्ठित बोर्ड में शामिल होकर अजीत पंडित ने न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह कामयाबी उनके कड़े संघर्ष, अटूट मेहनत और अभिनय के प्रति जुनून का परिणाम है। उपलब्धि पर चरखी गांव सहित पूरे जिले के लोगों, उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है
अजीत पंडित ने बहुत ही कम समय में अभिनय की दुनिया में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कई फिल्मों, गीतों, वेब सीरीज और मोनो सीरीज में मुख्य भूमिकाएं निभाकर अपनी कला का लोहा मनवाया है। हाल ही में हंगामा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई उनकी फिल्म टेप रिकॉर्डर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर भी भरपूर सराहना मिल रही है
इसके साथ ही, मुंबई में उनकी आने वाली फिल्म “लव एंड घोस्ट” का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फिल्म प्रेमियों में भारी उत्साह है। अजीत पंडित आने वाले दिनों में दक्षिण भारत के मशहूर प्रोडक्शन हाउस ‘पीपल मीडिया फैक्ट्री’ के बड़े प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगे। यह वही बैनर है जिसने “हनुमान”, “मिराई” और “राजा साब” जैसी सुपरहिट और चर्चित फिल्मों का निर्माण किया है।
Read More….
