Charkhi Dadri News – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। ये बात वेयरहाउस चैयरमेन एवं पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामकिशन शर्मा ने गांव कादमा में कादमा मंडल कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। गौरतलब है कि वेयरहाउस चेयरमैन रामकिशन शर्मा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कहानी बदलाव की कार्यक्रम के जिला संयोजक है।
चेयरमैन रामकिशन शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों और आमजन के बीच सेतु का काम करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामकिशन शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई, इस अभियान के तहत बूथ स्तर पर लाभार्थी परिवारों को जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य स्कूलों में ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता के जरिये युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना, नुक्कड़ नाटकों से पीएम के 25 वर्षों के सेवा कार्य और लाभार्थियों की प्रेरक कहानियों का प्रचार करना है। बैठक में बतौर वक्ता भाजपा जिला मंत्री कुलदीप शास्त्री चांदवास ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर है।
सेवा ही संगठन और सेवा ही संकल्प के मूल मंत्र के साथ कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर कादमा मंडल अध्यक्षा सुनीता स्वामी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतबीर शर्मा, जिला सचिव कुलदीप शास्त्री चांदवास, मंडल उपाध्यक्ष डॉ रामनिवास शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र, मंडल महामंत्री घनश्याम शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधीर शर्मा चांदवास, राजकुमार धनासरी, इत्यादि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read More…

