Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी गणेश जन्मोत्सव में भजन संध्या ने बांधा भक्तिरस का समां, शिव तांडव की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

Charkhi Dadri News – स्थानीय विद्या विहार शंकर कॉलोनी में चल रहे 10वें श्री गणेश जन्मोत्सव के सातवें दिन आयोजित भजन संध्या श्रद्धा, भक्ति, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का मनोहारी संगम बन गई। भजन कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को ईश्वर की भक्ति का संदेश देते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश महाराज की संगीतमय आरती एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पंडाल में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। भजन कलाकार मोनू सोनी ने गणेश वंदना प्रस्तुत करते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। गौरी के चंदा गजानन, गौरी का नंदा है जी, महाराज म्हारा आओ जी म्हारा, विघ्न हरो महाराज… जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। वहीं बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए छम-छम नाचे देखो वीर हनुमान की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भक्ति के साथ उत्साह का रंग भर दिया। भजन कलाकार पवन कान्होरिया ने मेरी आपकी दया से सब काम हो गया, आपकी कृपा से सब काम हो गया भजन के माध्यम से जीवन में ईश्वर की कृपा और समर्पण के महत्व को उजागर किया। इन्द्रजीत ने सालासर महाराज एवं मेहंदीपुर बालाजी की महिमा का गुणगान करते हुए म्हारा बेड़ा पार लगा दिजो भजन प्रस्तुत किया।

भिवानी से पहुंचे अमित आर्ट ग्रुप के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव एवं शिव स्तुति की झांकी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। मनमोहक प्रस्तुति और प्रभावशाली संगीत ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं वृंदावन से पहुंचे प्रसिद्ध कथावाचक मोहन श्याम पाराशर ने संगीतमय आध्यात्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कार और जीवन में ईश्वर के महत्व का संदेश दिया। भजन संध्या के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भजन भारतीय संस्कृति में ईश्वर से जुड़ने का सहज माध्यम हैं। भक्ति में जाति, आयु और वर्ग का कोई भेद नहीं होता। जब मन श्रद्धा से ईश्वर के नाम में रम जाता है तो भीतर सकारात्मकता, शांति और आत्मिक संतोष का भाव जागृत होता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन मनुष्य को तनाव और चिंता से ऊपर उठकर संयम, संस्कार और सद्भाव की ओर ले जाने का माध्यम बन सकते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन पवन कान्होरिया ने किया। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति संगीत का आनंद लिया और भगवान श्री गणेश के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

Charkhi dadri News


आज के आयोजन में संदीप फौगाट, रणवीर खानपुरिया, बलराज फौगाट, अर्जुन लाल भक्त, रामौतार सरार्फ, प्रवीण मित्तल, प्रकाश चंद समसपुरिया, हीरा लाल चरखी वाले, कृष्ण मकडानिया, संजय बंसल, सुनील बहु वाले, दिनेश शास्त्री, शंकर लाल, सुधीर खुडानिया, राधे श्याम, सतीश बजाज, कुलभूषण, साहिल गुप्ता, जयभगवान, मुकेश बंसल, पिंटू समसपुरिया, ललीत कानेजर, दीपक डागर, विकास इत्यादि अनेक उपस्थित थे।

Read more…

चरखी दादरी फतेहगढ़ गांव में भारी रोष राजकपूर के इंसाफ की मांग, भिवानी पुलिस-प्रशासन को चेतावनी |

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी ITI रोजगार मेले में 535 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, DSP साहिल ढिल्लों ने दिया सफलता का मंत्र

Popular Articles