Charkhi Dadri News – प्रदेश सरकार ने मानसून 2025 के दौरान ज्यादा बारीश या जलभराव के कारण मकाने को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। इस दौरान मकानो को हुए नुकसान के लिए 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विदित है कि संबंधित मामले में जिला प्रशासन की ओर से सरकार को प्रस्ताव भेजते हुए अगस्त व सितम्बर 2025 में हुई भारी वर्षा, जलभराव, बाढ़ जैसी स्थिति में मकान क्षति, पशु हानि, घरेलू सामान, पशु बाडा क्षति में हुए नुकसान के सम्बन्ध में पोर्टल खोलने का अनुरोध किया था। जिसपर सरकार निर्णय लेते हुए 25 सितंबर तक ई क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोल दिया है। प्रभावित नागरिक निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Read More…..
Charkhi Dadri News – 11वें आयुर्वेद दिवस पर MLR आयुर्वेदिक कॉलेज में क्विज See More….

