Charkhi Dadri News – प्रदेश सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बडा तोहफा दिया है। सरकार ने उनके मानदेय, भत्तों एवं कल्याणकारी सुविधाओं में बढ़ामतरी की है। अब ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति मिलेगी।
इसको लेकर सीईओ जिला परिषद विजेन्द्र हुड्डïा ने बताया कि जनवरी 2026 से 30 जून, 2026 तक मानदेय में 2,100 की वृद्धि करते हुए इसे 16,000 से बढ़ाकर 18,100 प्रतिमाह किया गया है। जनवरी 2026 से बढ़े हुए मानदेय की बकाया राशि का भी भुगतान किया जाएगा। हर माह 7 तारीख तक मानदेय का भुगतान होगा और देरी पर 500 का जुर्माना लगेगा।
गांव से बाहर ड्यूटी पर लगाए जाने वाले ग्रामीण सफाई कर्मियों को 200 प्रतिदिन भत्ता मिलेगा, जिसका भुगतान संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय द्वारा पेटी कैश से किया जाएगा। वार्षिक वर्दी भत्ता 4,000 से बढ़ाकर 6,000 तथा धुलाई भत्ता 1,000 से बढ़ाकर 1,500 प्रतिवर्ष किया गया है।
Read More…….
Charkhi Dadri News – 11वें आयुर्वेद दिवस पर MLR आयुर्वेदिक कॉलेज में क्विज See More….

