Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – जन-शिकायतों पर सरकार सख्त! अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश, लंबित मामलों की समीक्षा

Charkhi Dadri News – हरियाणा सरकार के सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव पंकज यादव ने जन-संवाद के दृष्टिगत आज चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


उन्होंने उपायुक्तों से जन-संवाद व अन्य माध्यमों से प्राप्त जन-शिकायतों और जिलों में विकास कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर समाधान शिविरों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।

charkhi dadri


उन्होंने बैठक के दौरान लंबित शिकायतों, एक्शन टेकन रिपोर्ट तथा शिकायतों के निपटान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत एसडीएम डॉ विरेन्द्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि जन-संवाद, समाधान शिविर, सीएम विंडो तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। किसी भी शिकायत को अनावश्यक कारणों से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटान किया जाए।


उन्होंने अधिकारियों से एटीआर की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन-संवाद एवं समाधान शिविर सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे हैं। इसलिए सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों केअधिकारी मौजूद रहे।

Read More..

Charkhi Dadri News – 11वें आयुर्वेद दिवस पर MLR आयुर्वेदिक कॉलेज में क्विज See More….

Charkhi Dadri News – लम्पी रोग को लेकर अलर्ट! पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी, 10 KM के दायरे में पशु बाजार बंद

Popular Articles