Charkhi Dadri News – जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में अगस्त 2026 के वितरण के बाद भी सरसों तेल बकाया है। इसका वितरण अब सितंबर माह में पात्र लाभार्थियों को किया जाएगा।
Charkhi Dadri News – उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी डिपो धारक से 15 सितंबर तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सरसों तेल प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पात्र लाभार्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित डिपो पर जाकर अपने हिस्से का सरसों तेल प्राप्त करना होगा।
विभाग की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरसों तेल के वितरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राशन वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर लाभार्थी संबंधित सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, निरीक्षक या उप-निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति से संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा शिकायतकर्ता जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक के कार्यालय में भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। लैंडलाइन नम्बर 01250-295501 पर भी दर्ज करवा सकते है। मुख्यालय स्थित राज्य उपभोक्ता सहायता केंद्र के टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 अथवा बीएसएनएल नंबर 1967 पर भी राशन वितरण से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
Read More….
एक हांडी में दो पेट, आखिर क्यों? सरकार पर भेदभाव के आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारियों ने उठाई आवाज़।…

