Charkhi Dadri News – जिले को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी. के सख्त निर्देशों पर चरखी दादरी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई के साथ-साथ उससे अर्जित अवैध संपत्ति पर भी कानूनी शिकंजा कस रही है।
Charkhi Dadri News – इसी कड़ी में थाना बाढ़डा पुलिस ने धारा 68F NDPS Act के तहत एक आरोपी के मकान पर तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई की। एएसआई सुनील के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अजय पुत्र पवन निवासी पिचौपा कलां के मकान पर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान मिले कीमती एवं विलासितापूर्ण घरेलू सामान को धारा 68F NDPS Act के तहत नियमानुसार कब्जे में लेकर जब्ती की कार्रवाई की गई।
नशा भी रोकेंगे, नशे की काली कमाई पर भी प्रहार
Charkhi Dadri News – पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी. ने कहा कि चरखी दादरी पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। नशे के कारोबार से अर्जित कथित अवैध संपत्ति और उससे खरीदे गए सामान के संबंध में भी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाकर अर्जित की गई काली कमाई को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि जिले में कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Read More…..
चरखी दादरी में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल | नारों से गूंज उठी नगर परिषद | काले अंग्रेजो से..
