Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी की सीमाओं पर रातभर पुलिस का कड़ा पहरा, 67 वाहनों की जांच, 13 के चालान


Charkhi Dadri News
– अपराधियों, नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जिले की सीमाओं को सुरक्षित एवं अभेद्य बनाने के उद्देश्य से चरखी दादरी पुलिस द्वारा 07/08 सितंबर की रात विशेष इंटर-स्टेट नाका चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस महानिदेशक, हरियाणा, पंचकूला के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत दादरी-भिवानी रोड स्थित नाका कितलाना पर चलाया गया।


Charkhi Dadri News
– अभियान की कमान डीएसपी कप्तान सिंह ने संभाली। उनके नेतृत्व में कमांडो दस्ते सहित 24 पुलिस कर्मचारियों की टीम ने पूरी रात नाके पर मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते हुए जिले में प्रवेश करने एवं बाहर जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों तथा गतिविधियों की सघन एवं बारीकी से जांच की गई।


67 वाहनों की जांच, 13 के चालान


Charkhi Dadri News – विशेष नाका चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 67 वाहनों की गहनता से जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 13 वाहनों के चालान किए गए।


संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर


Charkhi Dadri News
– डीएसपी कप्तान सिंह ने नाका ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वाहन को सतर्कता, गंभीरता एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चेक किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जिले की सीमाओं पर मजबूत निगरानी अपराध नियंत्रण की रणनीति का अहम हिस्सा है, इसलिए नाका चेकिंग को प्रभावी और निरंतर बनाए रखा जाएगा।


अपराधियों व नशा तस्करों के लिए आसान रास्ता नहीं बनेगा दादरी


पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी लोगेश कुमार पी., IPS ने कहा कि अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के लिए चरखी दादरी जिले की सीमाओं को किसी भी सूरत में आसान रास्ता नहीं बनने दिया जाएगा। पुलिस द्वारा ऐसे अचानक, प्रभावी एवं विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे।

Charkhi dadri


उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, अपराध एवं नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास और भावना मजबूत करना है।


एसपी ने आमजन से भी अपील की कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के आपसी सहयोग से ही अपराध एवं नशामुक्त, सुरक्षित और भयमुक्त समाज का निर्माण संभव है।

Read More….

Charkhi Dadri News – नशा नहीं, शिक्षा चुनें; साइबर ठगी से रहें सावधान,चरखी दादरी पुलिस का विद्यार्थियों से आह्वान

सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन…

Popular Articles