Charkhi Dadri – हरियाणा के सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा कहा कि सभी जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी जनता के सेवक हैं और सबका यह निरंतर प्रयास होना चाहिए कि नागरिकों की प्रत्येक समस्या का समाधान एक निश्चित समय सीमा में किया जाए। कैबिनेट मंत्री डॉ शर्मा आज स्थानीय लघु सचिवालय हाल में में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे।
बैठक में पहले से निर्धारित 15 परिवादों की गहनता से सुनवाई की गई, जिनमें से 6 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा मंत्री ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे में सभी अधिकारी उसी अनुसार कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान करें और सुनिश्चित करें कि विकास कार्यों में देरी न हो।
बैठक के दौरान उन्होंने बिजली विभाग से संबंधित शिकायत पर 1 सप्ताह में कार्यवाही करने के निर्देश दिए और कहा कि बिजली से संबंधित शिकायतो को दर्ज करने के लिए लगाया गया रजिस्टर और बिजली कट से संबंधित रजिस्टर को अगली बैठक में साथ लेकर आए। प्रत्येक शिकायत को रजिस्टर मे दर्ज करे ओर समाधान के बाद शिकायतकर्ता को भी सूचित करें। नीचे के कर्मचारियों को कड़ा करने के निर्देश दिए ताकि लोगो को संतुष्टी मिल सके। पैतावास खुर्द की इंतकाल में गलती करने ओर चकबंदी से संबंधित शिकायत पर मंत्री ने जिला राजस्व अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले से स्पष्ट हो रहा है कि गांव की चकबंदी में काफी गलतियां है।
ऐसे में चकबंदी को दुरुस्त करवाने की कार्रवाई नियमों के अनुसार की जाए। सहकारिता मंत्री ने मारपीट के मामले में शिकायतकर्ता महिला को दोबारा सुनवाई का मौका देने के निर्देश दिए। उन्होंने मिसरी गांव में सड़क को गलत जगह बनाने और अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई करने के मामले में एसडीएम दादरी, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग को जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट रखने के निर्देश दिए। पिचोपा कला में स्टेडियम के निर्माण को लेकर उन्होंने जल्द औपचारिकताएं पूरी करके कार्य शुरू करवाने को कहा। सहकारिता मंत्री ने सीसीआई अंडरपास के मामले में स्थाई समाधान के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान विधायक सुनील सतपाल सागवान ने कहा कि लोक संपर्क एवं कष्ट निर्माण समिति की बैठक में रखे जाने वाली शिकायत मजबूरी वश होती है। जब शिकायतकर्ता को कहीं पर भी संतुष्टि नहीं मिलती है तो वह कष्ट निवारण समिति की बैठक के लिए शिकायत लगता है। ऐसे में सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि लोगों की समस्याओं का समाधान बिना लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में आए ही हो जाए। सभी अधिकारी लोगों की शिकायतों को गंभीरता से ले और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करवाए।
बैठक में उपायुक्त मनदीप कौर, पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार पी, सीईओ जिला परिषद विजेंद्र हुड्डा, एसडीएम डॉ वीरेंद्र सिंह व आशीष सांगवान, सीटीएम सुरेश कुमार, डीएमसी प्रदीप सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार सहित समिति के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Read More……
Charkhi Dadri में अवैध माइनिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! 2 महीनों में ₹71 करोड़ 36 लाख का राजस्व

