Charkhi Dadri News – स्थानीय रूपाणा बाक्सिंग क्लब में मुक्केबाजी का प्रशिक्षण पाकर एक और क्षेत्र के होनहार मुक्केबाज द्वारा अपने प्रदर्शन के जरिए राज्य स्तर पर संस्था व जिले के नाम को रोशन किया गया है। इससे पहले भी क्लब के अनेक युवा लगतार जिले के नाम को पूरे प्रदेश तथा नेशनल लेवल पर चमका चुके है।
हाल ही में रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के मुक्केबाजों ने 10 भार वर्गों में अपनी ताकत, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
इसके रूपाणा बांक्सिग क्लब से मुक्केबाजी सीखने वाले वाले होनहर क्रिश द्वारा भी अपने वर्ग में गोल्ड मैडल जीता गया है। यह जानकारी स्थानीय रूपाणा बाक्सिंग क्लब संचालक नंबरदार रघुबीर लाडावास व मुख्य कोच कैलाश गिल ने दी।
कैलाश गिल ने बताया कि क्रिश ने भारवर्ग 85-90 किलोग्राम में अपनी चुनौती रखी थी, उसने शानदार प्रदर्शन किया व स्वर्ण पदक जीता है। वो फिलहाल नगर के केएम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में अध्ययनरत है।
उपलब्धि पर रामअवतार गिल मैनेजर, अशोक अहलावत, वॉलीबॉल कोच जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान, कुलदीप साहू रानीला, वालीवाल कोच अशोक, डंपी पहलवान, दलबीर दलाल, अंतर्राष्ट्रीय बाक्सर राकेश, अंतर्राष्टीय खिलाडी सुखदेव सिंह, विजयपाल शिव सिंह पूर्ण नगर आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Read More…
सर्वोदय स्कूल इमलोटा में Science Exhibition और PTM, बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुए अभिभावक
Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
