Charkhi Dadri News – आर्यावर्त वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आदमपुर डाढ़ी विद्यालय प्रांगण में दिनांक 14 अक्टूबर को अंतर सदनीय हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता काआयोजन किया गया। इस प्रश्नोत्तरी को दो विभागों में विभाजित किया गया, पहला विभाग कक्षा छठी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों का व दूसरा विभाग कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के मध्य रहा।
कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी मानवी, सृष्टि ,दिव्या, निखिल निखिल ,तरुण , दक्ष, सृष्टि तनवी,नमन,दिव्या आदि व कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों में खुशी, सोनम,दीक्षा, कंचन, त्रिशा, रावी,आरुषि, दिसु,विनीता,आभा, सनाया,पूजा आस्था,हर्ष,कशिश, प्रिया आदि विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
कक्षा छठी से आठवीं में वीर शिवाजी सदन प्रथम व भगत सिंह सदन द्वितीय स्थान पर रहा। कक्षा नौवीं से बारहवीं में महाराणा प्रताप सदन प्रथम व भगत सिंह सदन द्वितीय स्थान पर रहा। विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी व उन्हें आगे भी समय समय पर होने वाली प्रत्येक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है।
Read More…
सर्वोदय स्कूल इमलोटा में Science Exhibition और PTM, बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुए अभिभावक
Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
