Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri – एक कॉल पर पुलिस, एक क्लिक पर सतर्कता! विद्यार्थियों को सिखाया Dial 112 और Cyber Safety का मंत्र

Charkhi Dadri – ‘एक कॉल पर पुलिस, एक क्लिक पर सतर्कता’: विद्यार्थियों को सिखाया डायल 112 और साइबर सुरक्षा का असली मंत्र
जिला पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी. (आईपीएस) के कुशल मार्गदर्शन में मंगलवार को चरखी दादरी पुलिस द्वारा युवाओं को सही दिशा देने, अपराधों पर अंकुश लगाने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल समसपुर एवं इमलोटा में अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया । एंटी नार्कोटिक्स सेल प्रभारी एसआई नरेन्द्र सिंह, एएसआई राहुल फौगाट तथा दुर्गा शक्ति टीम ने में विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारियों और जीवन शैली से जुड़े गंभीर खतरों के प्रति सचेत किया ।


कार्यक्रम के दौरान एंटी नार्कोटिक्स सेल प्रभारी एसआई नरेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, इससे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले जानलेवा प्रभावों और इसके कारण बर्बाद होने वाले परिवारों के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन से जुड़े कड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी अवगत कराया । उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास यदि कोई व्यक्ति नशे की लत में फंसा है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देकर एक सजग और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं।


बढ़ते डिजिटल युग में साइबर अपराधों की चुनौतियों को देखते हुए टीम ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन दुनिया के खतरों और उनसे सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में गहन जानकारी प्रदान की। पुलिस टीम ने सोशल मीडिया का सतर्कतापूर्वक उपयोग करने, किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ निजी जानकारी या ओटीपी शेयर न करने, और लुभावने ऑनलाइन ऑफर्स व फर्जी लिंक्स से बचने की सख्त सलाह दी। उन्होंने बताया कि जरा सी लापरवाही व्यक्ति को बड़े वित्तीय या मानसिक संकट में डाल सकती है। यदि किसी के साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है, तो बिना डरे और बिना समय गंवाए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करना चाहिए ताकि समय रहते नुकसान को रोका जा सके।

Charkhi Dadri


महिला एवं बाल सुरक्षा के मुद्दे पर दुर्गा शक्ति टीम ने छात्रा-छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के प्रति सचेत किया। टीम ने महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए समाज में जागरूकता के महत्व पर बल दिया और कहा कि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या उत्पीड़न को चुपचाप सहने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए हरियाणा पुलिस की ‘डायल 112’ सेवा के उपयोग, इसकी त्वरित कार्यप्रणाली और इसके लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

Read More News…

Charkhi Dadri – महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर आयोग सख्त, घटना की तुरंत दें जानकारी

Charkhi Dadri – महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर आयोग सख्त

Popular Articles