Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri Firing Case : CCTV Video Viral | दिनदहाड़े गोलियां चलने से मचा हड़कंप

Charkhi Dadri – सिटी थाना के सामने गैंगवार, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला दादरी शहर

7 लोगों को लगी गोलियां, 2 की हालत गंभीर; रोहतक PGI रेफर

चरखी दादरी शहर में गुरुवार को सिटी थाना पुलिस के सामने उस समय सनसनी फैल गई, जब दो पक्षों के बीच गैंगवार में अंधाधुंध गोलियां चलीं। गोलीबारी में 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक PGI रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कप्तान सिंह और डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
वारदात के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटनास्थल के दोनों ओर सड़क को ब्लॉक कर दिया गया, जबकि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

फिलहाल गोलीबारी के कारणों की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Read More News….

Charkhi Dadri Firing Case : CCTV Video Viral | दिनदहाड़े गोलियां चलने से मचा हड़कंप…

See more

Faridabad Teacher Murder Case: 2 महीने से रच रहा था साजिश, 32 सेकेंड में 34 बार चाकू से किया हमला

Popular Articles