Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : युवक पर जानलेवा हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

Charkhi Dadri News : अपराध शाखा चरखी दादरी ने गांव काकड़ोली हुक्मी निवासी युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त मामले की जानकारी के अनुसार बीते रविवार की रात्रि को थाना बाढड़ा में सूचना प्राप्त हुई कि गांव काकड़ोली हुक्मी निवासी विकास उर्फ पड़वा लड़ाई-झगड़े में लगी चोटों के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपी में उपचाराधीन है तथा उसे गंभीर अवस्था के चलते नागरिक अस्पताल चरखी दादरी रेफर किया गया है।

सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची । मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार घायल के शरीर पर कुल 13 चोटें दर्ज पाई गईं।


घायल विकास उर्फ पड़वा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी राहुल, तनुज तथा सोनू उर्फ डोन के साथ अपनी कार में गांव लाडावास रोड स्थित गरुड़ से अपने गांव लौट रहा था।

जब वे गुगामेड़ी मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आई एक कैंपर गाड़ी ने उनकी कार के आगे आकर चालक साइड में टक्कर मार दी।

कैंपर चालक दिनेश निवासी जगरामबास तथा उसके साथ सुरेन्द्र उर्फ शिंटू निवासी हुई, अनुज व महेशी निवासी पंचगांव तथा अन्य 3-4 व्यक्तियों ने लकड़ी के डंडों, लोहे की पाइपों और कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया।

आरोपियों ने उसके हाथों और पैरों पर गंभीर चोटें पहुंचाईं तथा जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।


शिकायत एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना बाढड़ा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई।


जांच के दौरान मंगलवार को प्रभारी अपराध शाखा चरखी दादरी कप्तान सिंह ने आरोपी दिनेश उर्फ दादा, सुरेन्द्र उर्फ शिंटू निवासी हुई, महेश उर्फ मेशु, अनुज, वरुण उर्फ बिक्कू निवासी पंचगांव, हर्ष उर्फ नानिया निवासी काकड़ोली हुक्मी तथा गौरव उर्फ महाराज निवासी जेवली को गिरफ्तार किया ।

पुछताछ के लिए सभी आरोपियों को 01 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।

Read More ….

Charkhi Dadri News : आते ही एक्शन मोड में DC मंदीप कौर | दादरी की पेयजल समस्या जल्द होगी दूर | अधिकारियों को सख्त निर्देश

Charkhi Dadri News : CIA स्टाफ चरखी दादरी ने 9.55 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित युवक को किया गिरफ्तार

Popular Articles