Charkhi Dadri News –आर्यावर्त वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आदमपुर डाढ़ी के प्रांगण में 21 नवंबर को विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को विद्यार्थियों की कक्षाओं के अनुसार तीन वर्गों में विभाजित किया गया।
प्रथम वर्ग में कक्षा तीसरी से पांचवीं, द्वितीय वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तथा तृतीय वर्ग में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों भगत सिंह सदन, महाराणा प्रताप सदन, सुभाष सदन एवं वीर शिवाजी सदन के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान और त्वरित बुद्धि का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम में कक्षा तीसरी से पांचवीं वर्ग में सुभाष सदन ने प्रथम तथा वीर शिवाजी सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी से आठवीं वर्ग में सुभाष सदन ने प्रथम तथा महाराणा प्रताप सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा नौवीं से बारहवीं वर्ग में भगत सिंह सदन ने प्रथम तथा वीर शिवाजी सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों से विज्ञान के विभिन्न विषयों से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए।
विद्यालय के प्राचार्य विक्रांत वशिष्ठ ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनके सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को प्रोत्साहित करना था।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विजेता सदनों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और टीम भावना का विकास करती हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
Read More News….
चरखी दादरी के जनता कॉलेज में MY भारत का युवा कार्यक्रम, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
