Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : आते ही एक्शन मोड में DC मंदीप कौर | दादरी की पेयजल समस्या जल्द होगी दूर | अधिकारियों को सख्त निर्देश

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी, 6 जून। नवनियुक्त उपाय मनदीप कौर पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में आ गई हैं।

उन्होंने छुट्टी होते हुए भी शनिवार को अधिकारियों की बैठक बुलाकर मंथन किया और जन स्वास्थ्य विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर की पेयजल सप्लाई समस्या का तुरंत समाधान कराएं।

जन स्वास्थ्य विभाग ने उपायुक्त से सभी समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।


दूसरी बार जिला की कमान संभालने वाली आईएएस अधिकारी मनदीप कौर ने आते ही अपने विशेष अंदाज में समस्याओं के समाधान की कवायद तेज कर दी है।

Charkhi Dadri News

इसी कड़ी में उन्होंने शनिवार को छुट्टी के दिन भी जन स्वास्थ्य और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जिला में किसी भी स्थान पर पेयजल को लेकर समस्या नहीं होनी चाहिए।

नहरों में पानी आपूर्ति जारी है। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग सुनिश्चित करें कि प्रत्येक वॉटर टैंक में पानी भर जाए।

साथ ही पशुओं के पीने के पानी के तालाबों में भी सप्लाई सुनिश्चित करें।


उन्होंने निर्देश दिए की दादरी शहर में नई लाइनों के डालने के बाद पेयजल आपूर्ति में जो समस्या आई है।

उसको तुरंत ठीक करें शहर का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं होना चाहिए जहां पर पेयजल सप्लाई ना हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य के लिए अतिरिक्त टीम लगाई जाए और युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए जल्द से जल्द हर क्षेत्र की समस्या का समाधान करें।

इस पर जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर की छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। जल्द दूर होगी पेयजल सप्लाई समस्या

Read More ….

Charkhi Dadri News : CIA स्टाफ चरखी दादरी ने 9.55 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित युवक को किया गिरफ्तार

Charkhi Dadri News : चरस-गांजा-हेरोइन बरामदगी मामले में नशा तस्करी नेटवर्क का पांचवा आरोपी गिरफ्तार

Popular Articles