Charkhi Dadri News : चरखी दादरी पुलिस ने गांव दौगड़ा जाट निवासी युवक से चरस, गांजा पत्ती व हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी मामले में पांचवे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव समसपुर निवासी देवेन्द्र उर्फ कालिया के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 मई को गांव चरखी बस अड्डा क्षेत्र में गश्त के दौरान थाना सदर दादरी पुलिस टीम को सुचना मिली कि कुलदीप निवासी दौगड़ा जाट जिला महेन्द्रगढ़ नशीले पदार्थ चरस, गांजा व हेरोइन (चिट्टा) की खरीद-फरोख्त का कार्य करता है तथा इन दिनों गांव चरखी में अपने मामा के घर आया हुआ है।
सूचना में बताया गया कि आरोपी गांव चरखी स्थित तालाब के पास मेन फिरनी से होकर चरखी बस अड्डे की तरफ जाएगा।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गांव चरखी में तालाब के पास मेन फिरनी पर नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की।
कुछ देर बाद चरखी बस अड्डा की तरफ से एक युवक हाथ में थैला लेकर आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर वापस भागने का प्रयास किया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान कुलदीप निवासी दौगड़ा जाट जिला महेन्द्रगढ़ के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान आरोपी के थैले से पांच अलग-अलग पोलिथीन बरामद हुई। जांच करने पर तीन पोलिथीन में गांजा पत्ती, एक में चरस तथा एक में हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
आरोपी से कुल 122 ग्राम चरस, 149 ग्राम गांजा पत्ती तथा 9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।
बरामद नशीले पदार्थों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया ।
मामले में आरोपी प्रदीप उर्फ ढिल्ला, कुलदीप उर्फ बल्हारा निवासी चरखी व रविन्द्रपाल उर्फ धोलिया निवासी रियाली (कुहाडवास) जिला झुंझुनू (राजस्थान) को गिरफ्तार किया जा चुका है ।
मामले की तफतीश के दौरान बुधवार को ASI सुरेन्द्र सिंह थाना सदर चरखी दादरी ने गिरोह के पांचवे आरोपी देवेन्द्र उर्फ कालिया निवासी गांव समसपुर को गिरफ्तार किया ।
आरोपी से नशीले पदार्थों को बेचने से हुए मुनाफे के 4290 रुपये उसके मकान से बरामद किये गये ।
पूछताछ के बाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां मजिस्ट्रेट साहब के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
Read More ….
Charkhi Dadri News : घसौला मेडिकल कॉलेज विवाद ग्रामीणों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
Charkhi Dadri News : चरखी दादरी की नहर में डूबे 2 किशोर, सर्च ऑपरेशन के बाद मिले दोनों शव
