Charkhi Dadri News : पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी श्री लोगेश कुमार के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ चरखी दादरी ने एक युवक को 9.55 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वीरवार सांय सीआईए स्टाफ की टीम ASI विशाल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अमित, सिपाही दिनेश, EHC संदीप तथा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त व अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को एक विश्वसनीय सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गांव छपार निवासी नितीन गांव के पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड स्थित हरिजन चौपाल के निकट चिट्टा बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है तथा नशा करने वाले लोगों को हेरोइन उपलब्ध करा रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। पुलिस टीम को देखकर एक युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान नितीन पुत्र अनिल निवासी गांव छपार के रूप में बताई।
राजपत्रित अधिकारी DSP चरखी दादरी श्री कप्तान सिंह की मौजूदगी में शख्स की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी की पहनी हुई लोवर की जेब से एक पॉलीथिन 9.55 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ ।
पुलिस ने बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Read More ….
Charkhi Dadri News : चरस-गांजा-हेरोइन बरामदगी मामले में नशा तस्करी नेटवर्क का पांचवा आरोपी गिरफ्तार
Charkhi Dadri News : चरखी दादरी की नहर में डूबे 2 किशोर, सर्च ऑपरेशन के बाद मिले दोनों शव

