Charkhi Dadri News : CIA स्टाफ चरखी दादरी ने तिवाला गांव निवासी युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
आरोपी से एक देशी बन्दुक 315 बोर व एक रौंद बरामद हुआ है ।
आरोपी की पहचना तिवाला गांव निवासी संदीप उर्फ सोनी के रुप में हुई है ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को सीआईए स्टाफ की टीम हेड कांस्टेबल प्रदीप, सिपाही दिनेश, EHC सन्दीप, EASI नरेन्द्र सरकारी गाड़ी में मैहडा मोड बिरही कलाँ पर गश्त कर रहे थे ।
उस दौरान हेड कांस्टेबल प्रदीप को सुचना मिली कि गांव तिवाला निवासी सन्दीप उर्फ सोनी अवैध हथियार लिए हुए है और अभी तिवाला गाँव की तरफ गया है ।
जिसने सफेद टी-शर्ट व आसमानी रंग की लोयर पहन रखी है। हेड कांस्टेबल प्रदीप ने टीम को सुचित किया और तिवाला गाँव से पहले नहर के पास पहुँचे जहां पर सुचना के मुताबिक एक नौजवान लडका दिखाई दिया ।
शक के तौर पर टीम ने नौजवान लडके को काबू कर नामपता पूछा जिसने अपनी पहचान सन्दीप उर्फ सोनी निवासी तिवाला बताई ।
तलाशी लेने पर उसके पास एक देशी बन्दुक 315 बोर व एक रौंद बरामद हुआ ।
बरामद देशी बंदूक 315 बोर व रौन्द बारे लाईसैंस के लिए पूछने पर उसने कोई लाईसैंस पेश नहीं किया ।
पुलिस ने बरामद बन्दुक व रौंद को अपने कब्जे में लिया और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया । पुछताछ के लिए आरोपी को 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।
Read More …..
Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में दुकान पर हमला और 83 हजार की लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार
Charkhi Dadri :- 100% काम होगा ! RTI डालते ही जवाब देना पड़ेगा , RTI हथियार या अधिकार ?

