Breaking News : राजधानी क्षेत्र में भी कानून का डर कम होता नजर आ रहा है। ताजा मामला पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पुलिस ने मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी के बाद शुरू हुई दहेज की मांग
मायके पक्ष के अनुसार, अजवां बहेरातर निवासी शिवशंकर यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी बेटी रूपा कुमारी की शादी 25 फरवरी 2026 को चेसी गांव के प्रद्युम्न कुमार (पिता सूर्यकांत यादव उर्फ गोप जी) के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की अतिरिक्त मांग की जाने लगी।
आरोप है कि रूपा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
परिजनों का कहना है कि शादी में उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार मोटरसाइकिल, करीब 5 लाख रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी समेत अन्य सामान दिया था, इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं।
आखिरी बातचीत के बाद आई मौत की सूचना
परिजनों ने बताया कि 21 अप्रैल की रात करीब 11:55 बजे उनकी रूपा से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने खुद को सामान्य बताया था।
लेकिन 22 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे ससुराल पक्ष ने फोन कर सूचना दी कि रूपा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो वहां न तो कोई व्यक्ति मौजूद था और न ही रूपा का शव मिला।
इस स्थिति को बेहद संदिग्ध मानते हुए परिजनों ने आरोप लगाया कि रूपा की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है।
पुलिस जांच और फॉरेंसिक टीम सक्रिय
मृतका के भाई धीरज कुमार ने बताया कि उनकी बहन को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
अचानक मौत की सूचना और शव के गायब होने से मामला और भी गंभीर हो गया है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) टीम को भी बुलाया गया है।
यह मामला दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध मौत से जुड़ा होने के कारण पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
Read more……
Charkhi Dadri News : तिवाला गांव में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार |
Charkhi Dadri :- 100% काम होगा ! RTI डालते ही जवाब देना पड़ेगा , RTI हथियार या अधिकार ?
