Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा घायल, चालक फरार….

Charkhi Dadri News : झोझू कलां क्षेत्र में जावा-बीजणा मार्ग पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा और भांजा घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद दादरी के नागरिक अस्पताल भेजा गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव लाड निवासी योगेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने मामा राकेश (निवासी बीजणा) के साथ सोमवार को बाइक की सर्विस कराने महेंद्रगढ़ गया था। वापस लौटते समय जावा और बीजणा के बीच पीछे से आई एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पीड़ितों ने परिचितों को फोन कर गाड़ी रुकवाने की कोशिश भी की, लेकिन चालक वहां से भी गाड़ी लेकर भाग निकला।

सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को झोझू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उन्हें आगे इलाज के लिए दादरी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही झोझू कलां थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More ….

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में कंटेनर चालक 4 किलो 701 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार |

Charkhi Dadri :- गेहूं के खेत में लगी आग , किसानों में हडकंप, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बचाई

Popular Articles