Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : फर्जी ऐप के जरिए रिटायर्ड फौजी से करीब 3 लाख की ठगी….

Charkhi Dadri News : जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां जालसाजों ने फर्जी बैंक ऐप के जरिए एक रिटायर्ड फौजी को निशाना बनाकर लाखों रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव इमलोटा निवासी चंद्रभान अपने एसबीआई खाते के संचालन के लिए योनो ऐप का उपयोग करते हैं। 30 मार्च को जब उनका ऐप काम नहीं कर रहा था, तो उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से इसे दोबारा डाउनलोड करने की कोशिश की। इसी दौरान उन्हें एक फॉर्म मिला, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जानकारी भर दी।

फॉर्म भरने के कुछ ही देर बाद उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए ऐप ठीक करने का भरोसा दिया और बातचीत के दौरान जरूरी जानकारी हासिल कर ली।

पीड़ित का कहना है कि इसी प्रक्रिया में उनके मोबाइल को हैक कर लिया गया और खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 2 लाख 95 हजार 783 रुपये निकाल लिए गए। पहली बार 50 हजार रुपये कटने का मैसेज मिलने पर उन्होंने आपत्ति जताई, लेकिन ठगों ने इसे तकनीकी गलती बताकर पैसे वापस आने का झांसा दिया।

बाद में जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर थाना पुलिस को भी शिकायत दी गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है।

Read More …..

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में कंटेनर चालक 4 किलो 701 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार |

Charkhi Dadri :- गेहूं के खेत में लगी आग , किसानों में हडकंप, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बचाई

Popular Articles