Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : खाटू श्याम गए परिवार के घर में चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार चोर….

Charkhi Dadri News : जिले के बौंद कलां क्षेत्र के गांव सांवड़ में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य खाटू श्याम के दर्शन के लिए बाहर गए हुए थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित रामबिलास ने शिकायत में बताया कि वह सोमवार को परिवार सहित खाटू श्याम गया था। अगले दिन लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से करीब 40 हजार रुपये की नकदी, सोने की दो अंगूठियां, एक चांदी की अंगूठी और चांदी के तीन जोड़ी कुंडल गायब मिले।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More…

Charkhi Dadri News : अज्ञात वाहन की टक्कर में स्कूटी सवार महिला की मौत, दूसरी घायल….

Charkhi Dadri :- गेहूं के खेत में लगी आग , किसानों में हडकंप, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बचाई

Popular Articles