Top 5 This Week

Related Posts

CHARKHI DADRI: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया सेफ हाउस का निरीक्षण, लिव-इन कपल से मिलकर जानी सुरक्षा व सुविधाओं की जानकारी

CHARKHI DADRI – माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी के मार्गदर्शन में सेफ हाउस का निरीक्षणमाननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी के मार्गदर्शन में माननीय सीजेएम-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी द्वारा जिला स्थित सेफ हाउस का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सेफ हाउस में रह रहे एक वयस्क दंपति (Couple) से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी गई। उक्त दंपति ने बताया कि वे आपसी सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं तथा सुरक्षा की दृष्टि से सेफ हाउस में निवास कर रहे हैं।

माननीय सचिव महोदय ने उनसे बातचीत करते हुए उनकी आवश्यकताओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा यह सुनिश्चित किया कि उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

माननीय सचिव महोदय ने सेफ हाउस में उपलब्ध आवास, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेफ हाउस में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं और उनकी सुरक्षा एवं गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखा जाए।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि सेफ हाउस में रह रहे किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कानूनी सहायता की आवश्यकता हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के प्रत्येक जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति को न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Read More

Charkhi Dadri News – 2 मंजिल का होगा इमलोटा स्कूल, जल्द शुरू होगा दूसरी मंजिल का काम

झोझू कलां में घर में खुलकर महिला और उसकी बेटी का गला दबा करके #CharkhiDadri See More….

Popular Articles