Charkhi Dadri News : जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज डीएसपी कप्तान सिंह के नेतृत्व में प्रभारी थाना सदर सतबीर सिंह व उनकी टीम ने डॉग स्कवॉयड के साथ गांव समसपुर में सर्च ऑपरेशन चलाया ।
इस दौरान नशे के कारोबार में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर रेड कर गहन तलाशी अभियान चलाया गया।
पुलिस टीम ने गांव के विभिन्न स्थानों, संदिग्ध मकानों, खाली प्लॉटों तथा अन्य चिन्हित स्थानों की गहनता से जांच की।
तलाशी अभियान के दौरान डॉग स्कवॉयड की सहायता से संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।
डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाना पुलिस की प्राथमिकता है तथा नशा बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि गांव समसपुर में पुलिस की मौजूदगी लगातार बढ़ाई जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
गांव के प्रवेश एवं निकास मार्गों पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बाहरी असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और अपील की कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन किया जा रहा हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
ग्रामीणों ने भी पुलिस कार्रवाई का समर्थन करते हुए गांव को नशामुक्त बनाने में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
Read More ….
Charkhi Dadri News : गांव दगड़ोली में शराब ठेका हटाने को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक धरना
Charkhi Dadri के छपार गांव में महिला पंच ने बाथरूम में जाकर लगा ली आग,
