Charkhi Dadri News –अधिवक्ता परिषद इकाई चरखी दादरी की ओर से वीरवार को संविधान दिवस श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता डा. सुभाष जैन ने शिरकत की। उन्होंने भारतीय संविधान की महत्ता, उसकी मूल भावना तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से अपने विचार रखे।
अधिवक्ता डा. सुभाष जैन ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। संविधान प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्र, समाज और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध भी करवाता है।
उन्होंने मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिकारों के प्रति जागरूकता जितनी आवश्यक है, उतना ही जरूरी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी है।
उन्होंने कहा कि संविधान केवल कानूनी प्रावधानों का दस्तावेज नहीं, बल्कि समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे आदर्शों पर आधारित राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक है। प्रत्येक नागरिक को संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हुए समाज में न्याय, समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।
कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद इकाई के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान एक-दूसरे को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा मिठाई वितरित कर खुशी मनाई गई।
इस अवसर पर एडवोकेट देवेंद्र परमार, सतीश तंवर, सुरेंद्र मैहड़ा, शिवओम शर्मा, एडवोकेट सुजाता, एडवोकेट पूनम सांगवान, एडवोकेट दया डागर, पंकज परमार, संदीप परमार, श्याम शर्मा, आनंद सैनी, अजय बागला, सिद्धार्थ बागला, अनिल शर्मा एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
Read More News….
चरखी दादरी में दिनदहाड़े चोरी की खबर निकली झूठी! पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बड़ा खुलासा
