Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – स्वर्गीय चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की स्मृति में दो निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 231 लोगों की आंखों की जांच

Charkhi Dadri News –संविधान सभा के सदस्य एवं संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वर्गीय चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पूज्य पिताजी की स्मृति एवं सम्मान में वीरवार को मॉडल जिला बनाओ संगठन द्वारा गांव छपार एवं गांव नरसिंहवास में दो निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में 231 लोगों की आंखों की जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

इन शिविरों की अध्यक्षता रामनिवास शर्मा एवं अनूप सांगवान ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में रविंद्र छपार एवं हितेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि रामानंद जांगड़ा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।

शिविर में आईक्यू, आई केयर हॉस्पिटल की दोनों टीमों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सा टीम में डॉक्टर संतोष, डॉक्टर दीपाली एवं डॉक्टर नरेश ने मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।

इस अवसर पर संगठन के युवा विंग के अध्यक्ष अधिवक्ता डॉ. अनिल बलवान साहू ने कहा कि मॉडल जिला बनाओ संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के महान महापुरुषों के जन्मदिवस एवं स्मृति दिवस पर चिकित्सा शिविरों तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करना है, ताकि उनके विचारों, आदर्शों एवं समाज के प्रति किए गए योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ने संविधान सभा के सदस्य के रूप में संविधान निर्माण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे एक महान समाजसेवी एवं जनहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने सदैव गरीबों, जरूरतमंदों एवं वंचित वर्गों की सहायता की और समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया।

डॉ. साहू ने कहा कि महापुरुषों के जीवन एवं आदर्शों को याद करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प है। ऐसे चिकित्सा शिविरों के माध्यम से समाज में सेवा भावना, आपसी भाईचारा, एकता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन का प्रयास है कि प्रत्येक महापुरुष के जन्मदिवस एवं पुण्यतिथि पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे नई पीढ़ी उनके संघर्ष, त्याग एवं सामाजिक योगदान से प्रेरणा ले सके और उनके आदर्शों को समाज में स्थापित किया जा सके।

कार्यक्रम में बिरजेंद्र, जयबीर, भूपी, प्रकाश, हितेश पंडित, दया शंकर, हनुमान प्रसाद, नरेंद्र, जितेंद्र, प्रकाश, सुखबीर सेठ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Read More News….

चरखी दादरी में दिनदहाड़े चोरी की खबर निकली झूठी! पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बड़ा खुलासा |

Charkhi Dadri News – कार्तिक पूर्णिमा पर हरिओम आश्रम में परंपरा, पूजा और भक्ति की त्रिवेणी, पथवारी पूजन के साथ संपन्न हुआ एक माह का धार्मिक अनुष्ठान

Popular Articles