Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – 15 साल से फरार उद्घोषित अपराधी दंपति गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने न्यायालय के आदेशों की अनुपालना करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लखपत तथा उसकी पत्नी , निवासी फतेहपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी गांव ताजपुर, अटेली मंडी, जिला महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है।


2011 में घोषित हुए थे उद्घोषित अपराधी


पुलिस को 9 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय श्री राजेन्द्र गोयल, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (ASJ), भिवानी से प्राप्त आदेश के अनुसार, आरोपी लखपत व शिमला के विरुद्ध धारा 82 Cr.P.C. के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई 7 अप्रैल 2011 को विधिवत अमल में लाई गई थी। निर्धारित अवधि से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दोनों आरोपी न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए।

charkhi dadri


मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय में उपस्थित ना होने पर दोनों आरोपियों पर माननीय न्यायालय ने 13 मई 2011 को दोनों को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।


धारा 174-A IPC के तहत दर्ज हुआ मामला


न्यायालय से प्राप्त आदेश पर थाना शहर दादरी में धारा 174-A IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश करते हुए बुधवार को घिकाड़ा चौक, दादरी के नजदीक दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Read more….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी की सीमाओं पर रातभर पुलिस का कड़ा पहरा | 110 वाहन चेक, 7 चालान और 2 इंपाउंड

चरखी दादरी बार एसोसिएशन के कल चुनाव! मोबाइल फोन पर रहेगा प्रतिबंध | बड़ी अपडेट

Popular Articles