Charkhi Dadri News – हरियाणा सरकार के नेतृत्व मे महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे है | मुख्यमंत्री नायब सैनी के मार्गदर्शन मे महिलाओ के कल्याण, स्वरोजगार और उधमिता को बढ़ावा देने के उदेशय से अनेक योजनाए संचालित की जा रही है | इन्ही प्रयासो के तहत हरियाणा महिला विकास निगम प्रदेश भर की महिलाओ को सरकारी योजनाओ से जोड़कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है |
इसी क्रम मे चरखी दादरी मे आयोजित कार्यक्रम मे हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन श्रीमती सुनीता दाँगी ने महिलाओ को सरकार की विभिन्न रोजगारपरक एवं कल्याणकारी योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी | उन्होने बताया की महिलाओ को नया व्यवसाय या गृह उद्योग शुरू करने के लिए आसान शर्तो पर ऋण और वितीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है | श्रीमती सुनीता दाँगी ने कहा की जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है तो उसका लाभ पूरे परिवार और समाज को मिलता है |
स्वयं सहायता समूह महिलाओ मे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति का विकास कर रहे है, जिससे वे आत्मनिर्भर भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है | इस कार्यक्रम के दौरान 5 महिलाओ को महिला विकास निगम द्वारा उपलब्ध करवाए गए ऋण की 50000/- रुपए की राशि बतौर अंशदान के चैक मुख्य अतिथि सुनीता दाँगी द्वारा वितरित की गयी |
इस अवसर पर श्रीमती विनोद कुमारी प्रसाशनिक अधिकारी महिला विकास निगम पंचकूला द्वारा उपस्थित महिलाओ को निगम द्वारा परयोजित योजनाओ की विस्तार से जानकारी उलब्ध करवाई गयी ताकि ज्यादा से ज्यादा महिला निगम से जुड़कर फायदा उठा सके |
Read More…
चरखी दादरी बार एसोसिएशन के कल चुनाव! मोबाइल फोन पर रहेगा प्रतिबंध | बड़ी अपडेट
