Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी विशेष लोक अदालत में 20 मामलों का निपटारा, ₹67.60 लाख की समझौता राशि तय

Charkhi Dadri News – आज जिला न्यायालय परिसर, चरखी दादरी में श्री देश राज चालिया, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, चरखी दादरी तथा श्री संजीव काजला, माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, चरखी दादरी के कुशल मार्गदर्शन में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर श्री संजीव काजला, माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, चरखी दादरी द्वारा विशेष लोक अदालत की कार्यवाही का निरीक्षण किया गया।
विशेष लोक अदालत के दौरान श्री लक्ष्या गर्ग, माननीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, चरखी दादरी की अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से संबंधित मामलों के निपटारे हेतु विशेष लोक अदालत की बेंच आयोजित की गई।

इस बेंच के समक्ष कुल 36 मामले रखे गए, जिनमें से 20 मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इन निपटाए गए मामलों में कुल ₹67,60,447/- की समझौता राशि तय हुई।
विशेष लोक अदालत के माध्यम से मामलों का आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से शीघ्र निपटारा सुनिश्चित हुआ, जिससे पक्षकारों को समय एवं धन की बचत के साथ-साथ त्वरित न्याय प्राप्त करने का अवसर मिला।

Charkhi Dadri News -

Read More…

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान

Charkhi Dadri News – 11 अक्तूबर को चरखी दादरी में जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान, जनता कॉलेज स्टेडियम में जुटेंगे लोग

Popular Articles