Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – विद्या विहार शंकर कॉलोनी में छात्रों ने गीता उपदेश व गणेश भजनों से बांधा समां

Charkhi Dadri News – स्थानीय विद्या विहार शंकर कॉलोनी में आयोजित 10वें श्री गणेश जन्मोत्सव के 12 दिवसीय धार्मिक आयोजन के चौथे दिन श्रद्धा, भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिक ज्ञान का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान श्री गणेश की संगीतमय आरती एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं द्वारा एक स्वर में लगाए गए गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम में कॉलोनी के छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्री गणेश के भजनों एवं धार्मिक गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Charkhi dadri News – वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं रोनक, जतिन, शिवम, हर्षित, हर्ष, पीयूष एवं रजत ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा मै छोरा हरियाणा का हरियाणवी नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं जय देवा जय देवा गणेश जी भजन पर प्रस्तुत भावपूर्ण नृत्य ने पूरे पंडाल को भक्तिरस से भर दिया। प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंज उठा।

Charkhi Dadri News

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए कर्मयोग के संदेश को सामने रखते हुए कहा कि मनुष्य का अधिकार केवल कर्म करने पर है, उसके फल पर नहीं। इसलिए व्यक्ति को फल की चिंता किए बिना अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। गीता का यह संदेश जीवन में निराशा के स्थान पर धैर्य, कर्म और आत्मविश्वास पैदा करता है। विद्यार्थियों ने आत्मा की अमरता का संदेश देते हुए बताया कि शरीर नश्वर है, जबकि आत्मा अजर-अमर और अविनाशी है। अमीत आर्ट ग्रुप भिवानी के कलाकारों ने श्याम बाबा की मनमोहक झांकी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

झांकी की प्रस्तुति के दौरान विशेष रूप से मातृशक्ति भक्ति में झूमती नजर आई। वृंदावन से पहुंचे कथा वाचक मोहन श्याम पाराशर ने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संगीतमय श्रीमद्भागवत गीता कथा के आध्यात्मिक प्रसंगों का रसपान करवाया। उन्होंने जीवन में धर्म, कर्म, संयम और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि अच्छे कर्मों, सत्य आचरण और दूसरों के प्रति करुणा में भी भगवान का वास है। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन पवन कान्होरिया ने किया। आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए भगवान श्री गणेश से परिवार, समाज एवं समस्त मानवता के कल्याण की कामना की।

आयोजन के दौरान कालोनी वासीयों अर्जुन लाल भक्त, रामौतार सरार्फ, बलराम गुप्ता, बलराज फौगाट, कृष्ण मकडानिया, संजय बंसल, प्रवीण मित्तल, बृजमोहन कौशिक डीपीई, प्रकाश चंद समसपुरिया, महावीर प्रसाद गुप्ता, पवन समसपुरिया, श्रीभगवान, विकास अटेलिया, सुधीर खुडानिया, महेन्द्र बजाज, अरविन्द, शिव कुमार गोयल, रणबीर खानपुरिया, रवि गुप्ता, मुकेश बंसल, विनोद गर्ग इत्यादि अनेक उपस्थित थे।


Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस की कार्रवाई गंभीर अपराधों की झूठी सूचना देने वाले 8 कॉलरों पर केस, BNS की धारा 217 के तहत कार्रवाई

चरखी दादरी: लाम्बा गांव के रास्ते का मुद्दा, सरपंच और ग्रामीणों से सीधी बातचीत

Popular Articles