Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में रातभर सख्त नाकाबंदी, 99 वाहनों की तलाशी, 12 चालान और 1 इंपाउंड

Charkhi Dadri News – अवैध शराब की तस्करी तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “स्पेशल नाका चेकिंग अभियान” के तहत चरखी दादरी पुलिस ने 17/18 सितंबर की रात दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित आदमपुर पुलिस नाके पर नाकाबंदी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने रातभर जिले की सीमा से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से जांच की।

नाकाबंदी की कमान खुद डीएसपी साहिल ढिल्लो ने संभाली। उनके साथ कमांडो दस्ते सहित 23 पुलिसकर्मियों की टीम पूरी रात नाके पर तैनात रही। इस दौरान जिले की सीमा में दाखिल होने वाले और बाहर जाने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की गई।

Charkhi Dadri News


• 99 वाहनों की तलाशी: रातभर चले इस अभियान में कुल 99 छोटे-बड़े वाहनों को रोककर चेकिंग की गई।
• 12 वाहनों के चालान: यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 12 वाहन चालकों के मौके पर ही चालान काटे गए।
• 01 गाड़ी जब्त: नियमों के गंभीर उल्लंघन पर 1 वाहन को इंपाउंड भी किया गया।

“अपराध नियंत्रण के लिए जिले की सीमाओं पर मजबूत नाकाबंदी बेहद जरूरी है। संदिग्ध गतिविधियों और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का यह रुख आगे भी सख्त रहेगा।” — साहिल ढिल्लो, डीएसपी


तस्करों और अपराधियों बख्शा नहीं जाएगा: एसपी


पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. (IPS) ने स्पष्ट संदेश दिया है कि चरखी दादरी को अपराधियों या नशा तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा का अहसास कराने के लिए ऐसे अचानक नाका चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।


एसपी ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को पूरी तरह भयमुक्त और नशामुक्त बनाया जा सके।

Read More…

Charkhi Dadri News – विद्या विहार शंकर कॉलोनी में छात्रों ने गीता उपदेश व गणेश भजनों से बांधा समां

चरखी दादरी से बड़ी खबर: काले शीशे वाली पुलिस गाड़ी पर सवाल, वकील ने पूछा-कानून सबके लिए बराबर ?

Popular Articles