Charkhi Dadri News – परसराम हेतराम स्कूल, में करवा चैथ के उपलक्ष्य में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर कलात्मक प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की छात्रा पावनी ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय तथा दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, गुमाक्षी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
विद्यालय अध्यक्ष डॉ. पवन बुवानीवाला ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों में भाग लेना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।
प्रधानाचार्य ओ.पी. तिवारी ने कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, कलात्मक कौशल और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Read more….
