Charkhi Dadri News – नगर परिषद चेयरमैन बख्शी सैनी ने बताया कि शहर तथा आस पास के युवा जो कि उच्च अध्ययन के लिए लगातार यही मांग उठा रहे थे कि जिला मुख्यालय पर राजकीय भवन तथा गतिविधिया सुचारु रूप से चले उनकी यह मांग जल्द सिरे चढ़ने वाली है नई अनाज मंडी के साथ- 18 एकड़ जमीन जो सेक्टर की है वह जल्दी शिक्षा विभाग के ट्रांसफर होने के बाद कॉलेज का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा।
उन्होंने ने बताया कि इसी विषय को लेकर उन्होंने प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ पहुंचकरमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास पर मुलाकात की इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को इस विषय में पूरी विस्तार से जानकारी दी इस भेंट के दौरान उन्होंने बताया कि यह कॉलेज जितना जल्द से जल्द निर्मित होकरयुवाओं की उच्च शिक्षा के लिए सोफा जाएगा उतना ही दादरी में उसके आसपास के क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के लिए बेहतर होगा।
इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश शिक्षा मंत्री महीपाल ढांढा से भी भेंट की। उन्हंे भी इस विषय में विस्तार से बताया कि व आग्रह किया कि शिक्षा विभाग के जरिए जल्द से जल्द दादरी के इस जिला मुख्यालय पर बनने वाले कालेज को लेकर वो निर्देश पारित करवाए जिससे क्षेत्र के युवाओं को यह सेवा कम से कम समय में मुहैया करवाई जा सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांढा में इस पूरे विषय को काफी गंभीरता से लिया उन्होंने ने भरोसा दिलाया है कि नगर परिषद अध्यक्ष की इस मांग को जल्द से जल्द सिरे चढ़वाने के लिए कदम उठाए जाएंगे
Read More…
चरखी दादरी में किसानों के रोड जाम पर भिड़ा युवक! बोला- “बिजली वालों, एक मिनट में इलाज करेगी सरकार.
