Charkhi Dadri News – पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी लोगेश कुमार पी., IPS के कुशल मार्गदर्शन में चरखी दादरी पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी एवं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ चरखी दादरी ने एक आरोपी को दो अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और 23 कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव शर्मा उर्फ राजू निवासी बालाजी कॉलोनी, दिनोद रोड, भिवानी के रूप में हुई है।
Charkhi Dadri News – पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी दी कि सोमवार को सीआईए स्टाफ चरखी दादरी की पुलिस टीम HC मनफूल के नेतृत्व में EHC संदीप, सिपाही दिनेश तथा चालक EASI नरेंद्र सरकारी वाहन में लोहारू चौक दादरी पर गश्त एवं अपराध जांच के लिए मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक विश्वसनीय सूचना मिली कि राजीव शर्मा उर्फ राजू अवैध हथियार लेकर महेन्द्रगढ़ चौक दादरी पर खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
Charkhi Dadri News – सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महेन्द्रगढ़ चौक पर पहुंचकर शख्स को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान राजीव शर्मा उर्फ राजू के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से दो पिस्टल, दो मैगजीन तथा कुल 23 कारतूस बरामद हुए। बरामद हथियार एवं कारतूसों को पुलिस ने कब्जे में लिया । आरोपी के कब्जे से बिना किसी वैध परमिट अथवा लाइसेंस के अवैध हथियार एवं कारतूस बरामद होने पर थाना शहर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया । पूछताछ के लिए आरोपी को 1 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है
Read More….
चरखी दादरी – रोहतक रोड पर रावलधी गांव के समीप देशी पिस्टल व 2 जिंदा See
Charkhi Dadri News – नशे और साइबर अपराधों के खिलाफ चरखी दादरी पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक

