Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – किसानों की फसल खरीद में लूट के विरोध में 14 अक्टूबर को हरियाणा की सभी मार्केट कमेटियों पर 3 घंटे की तालाबंदी करेंगे किसान संगठन

Charkhi Dadri News – किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा से जगबीर घसौला ने बताया की आज हरियाणा के दो बड़े मोर्चों ने संयुक्त रूप से नरवाना में बैठक की जिसमे किसान मोर्चा हरियाणा और हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा शामिल रहे,जिसमें किसानों के मुद्दों पर आगे मिलकर संघर्ष करने का फैसला किया गया । फसल खरीद में किसानों की हो रही लूट के खिलाफ 14 अक्टूबर को सभी मार्केट कमेटी कार्यालयों पर तालाबंदी करते हुए 3 घंटे के विरोध प्रदर्शन करेंगे। और फिर भी सरकार नहीं मानती तो बड़े आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।

Charkhi Dadri

जगबीर घसौला ने बताया की बैठक में किसानों ने दिल्ली में छात्रों के आंदोलन को कुचलने के लिए किए गए लाठीचार्ज,गिरफ्तारियों का कड़ा विरोध किया है

जगबीर घसौला ने बताया की बैठक में दोनों मोर्चा में बिजली के निजीकरण की दिशा में बिजली वितरण का काम प्राइवेट कंपनियों को देने का विरोध किया है
संयुक्त बैठक की अध्यक्षता रतन मान,लखविंदर औलख,बलबीर सिंह,मनदीप नथवान ने संयुक्त तौर पर की ।

प्रेस को जानकारी देते हुए किसान नेता जगबीर घसौला ने बताया की आज नरवाना किसान रेस्ट हाउस में हरियाणा के दो बड़े मोर्चे जिसमें हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा ने किसानों के मुद्दो पर प्रदेश भर एकजुट लड़ाई लड़ने का निर्णय किया है इस लड़ाई की शुरुआत करते हुए मंडियों में धान और बाजरे की फसल खरीद में किसानों की हो रही लूट, एम.एस.पी से नीचे बिक रही फसलों,खरीद में लगाई गई किसान विरोधी शर्तों जिसमें धान और बाजरे पर प्रति एकड़ पर खरीद लिमिट ,जिलों की शर्त,पोर्टल के नाम किसानों को तंग करने की योजना, अवैध कट का विरोध किया गया ।

दोनों मोर्चों ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार किसानों को लूटने में शामिल है कहीं भी किसान की धान 2461-और बाजरे की फसल, 2300 रु क्रमशः प्रति क्विंटल से नीचे बिक रही है किसानों की इस लूट का जिम्मेदार कौन है भाजपा पंजाब में तो एम.एस.पी


के नाम पर वोट मांग रही है यहां किसानों को लुटवा रही है । दोनों मोर्चों ने तय किया है कि सरकार की इस लूट के खिलाफ 14 अक्टूबर को सभी जिलों में सभी मार्केट कमेटी कार्यालयों पर 3 घंटे के लिए तालाबंदी करते हुए विरोध दर्ज करवाया जाएगा । और फिर भी सरकार सुनवाई नहीं करेगी तो 14 अक्टूबर के बाद बड़े निर्णय का ऐलान किया जाएगा। संगठनों ने किसानों से अपील की है जहां कहीं भी फसल तय एमएसपी से नीचे बिक रही है वो सामने आकर विरोध दर्ज करवाएं

जगबीर घसौला ने बताया की दोनों मोर्चों ने आज बैठक में दिल्ली प्रदर्शन करने जा रहे छात्र युवाओं की की गई गिरफ्तारियों का कड़ा विरोध करता हुए सभी गिरफ्तारों को रिहा करने की मांग की है अन्यथा किसान मोर्चे भी इस आंदोलन में शामिल हो सरकार का विरोध करेंगे ।बैठक के माध्यम से किसान संगठनों ने बिजली का निजीकरण करते हुए हरियाणा के दो जिलों गुरुग्राम और नूँह में बिजली वितरण के लाइसेंस प्राइवेट कंपनियों को देने का विरोध किया है

इस मौके पर बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा और हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के 23 घटक संगठन शामिल रहे जिसमें मुख्य तौर पर लखविंदर सिंह ओलक मनदीप सिंह नथवान, रणबीर फौजी घिकाड़ा, जगबीर घसौला, सुरेश कोथ,बलबीर सिंह, सुमित मकडोली,मेवा सिंह बिरही , रतन मान करनाल,ओम धानक इत्यादि

Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में 48 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार, दुकान से चुराया गल्ला और ₹9 हजार बरामद

चरखी दादरी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Popular Articles